गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद के सांसद रहे जनरल वीके सिंह हमेशा विकास को लेकर प्रयासरत रहे और दस साल के कार्यकाल में गाजियाबाद में जितना विकास हुआ वो सभी के सामने है। जनरल वीके सिंह के प्रयास से जितने विकास हुए, जितने पत्र व्यवहार किये गये वो सभी के सामने है। केंद्र में मंत्री के रूप में वीके सिंह ने गाजियाबाद में विकास कराया।
मिजोरम के गर्वनर बनने के बाद भी जो प्रोजैक्ट रह गये थे उनको पूरा कराने के लिए लगातार वो प्रयासरत रहे और वो काम पूरा कराया। अब उनके जमाने के जो विकास कार्य उनके प्रयास से हुए थे उसी को लेकर उद्घाटन हो रहे हैं लेकिन अब तो सबकुछ सोशल मीडिया पर मौजूद है। जनरल वीके सिंह के प्रतिनिधि रहे कुलदीप चौहान जितना भी विकास कार्य होता था उसका रिकॉर्ड अपने पास रखते थे। अब दो पत्र उन्होंने ऐसे जारी किये हैं जो वीके सिंह के जमाने के हैं उनके प्रयास से ही वो काम हुए है और आज वीके सिंह के विकास पर ही कुछ लोग उद्घाटन कर रहे हैं। जिन विकास कार्यों के उद्घाटन हो रहे हैं वो सब वीके सिंह के जमाने के हैं। एक पत्र २९ अप्रैल २०२२ का सामने आया है जो लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को लिखा गया था। एक पत्र ७ जुलाई २०२५ को वीके सिंह द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया था जिसमें वीके सिंह ने जनपद गाजियाबाद शहर में शास्त्रीनगर चौराहे एवं एएलटी सेंटर के मध्य दयानंद चौक हापुड़ चुंगी पर चार लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य, भौपुरा मोड़ शालीमार गार्डन से पृथ्वीराज सम्राट चौक तक चार लेन उपरिगामी सेतु का निर्माण, लोनी विधानसभा क्षेत्र के फरूखनगर से राजनगर एक्सटेंशन के मध्य हिंडन नदी सेतु निर्माण का कार्य के संबंध में लिखा गया था। इन पत्रों से ये बात साफ है कि गाजियाबाद से हटने के बाद भी जनरल वीके सिंह गाजियाबाद के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।