कृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी का ब्रजवासियों से बड़ा वादा
मथुरा (युग करवट)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक जन्मस्थान परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी भावनाओं के अनुरूप पूरे ब्रज को बदलने में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चाहे मथुरा हो, नंदगांव हो, बरसाना हो, गोवर्धन हो या वृंदावन सब आपकी भावनाओं के अनुसार विकसित होगा। उन्होंने कहा कि है इसलिए होगा क्योंकि यह सरकार तो भगवान राम, कृष्ण कन्हैया, बाबा विश्वनाथ मां विंध्यवासिनी पर विश्वास करती है पर जो पहले की सरकार थी वे लोग बाबर औरंगजेब में अपनी आस्था रखते थे। उनमें आस्था रखने वाले लोग सनातन और आप में क्या आस्था रखेंगे। उनके अनुयाई और वह जहर खोलने का ही काम करेंगे।योगी ने कहा कि कहा कि बहन बेटी अन्नदाता, उद्यमियों, किसानों को यह लोग लाचार बनाने का काम करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन डंबल इंजन की सरकार इन्हें अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होने देगी।