प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। १५ अगस्त पर अभेद्य सुरक्षाकव बनाने और संदिग्ध व्यतियों को आईडेंटीफाई करने के लिये डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी के निर्देश पर जहां देहात जोन की पुलिस हाईअलर्ट मोड पर दिखाई दे रही है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं के अलावा वाहनोंकी भी सघन जांच कर रही हैं। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर से सटे लोनी व अंकुर विहार सर्किल के थानों के एसएचओ व एसओ दिल्ी से सटी सीमा पर निरंतर चेकिंग कर रे हैं। इसके तहत एसओ लोनी बॉर्डर मुकेश सोलंकी की टीम ने दिल्ली सीमा पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने कई से पूछताछ भी की।