गाजियाबाद (युग करवट)। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम मुक्त सनातन वैदिक राष्ट्र की मुहिम की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान उनके साथ श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर यति प्रत्यंगिरा गिरी,यति यतींद्रानंद गिरी तथा अनिल यादव उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उनके शिष्यों का एक समूह सम्पूर्ण भारत के हिन्दू धर्मगुरुओं से मिलकर उन्हें सनातन वैदिक राष्टï्र बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। ये महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का एक पत्र सभी धर्मगुरुओं को देंगे और उनसे इस्लामिक जिहाद के परिपेक्ष्य में सनातन धर्म और हिन्दू समाज के भविष्य के विषय में चिंतन करने की मांग करेंगी। प्रेस वार्ता में यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि अब तक हमने सारे राजनैतिक दलों को आजमा लिया है। अब ये तय हो गया है कि ये राजनीति करने वाले किसी के सगे नहीं हैं। ये अपने बच्चों को विदेशों में भेजकर इस देश को धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदुओं का नर्क बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
इन पर विश्वास करने का अर्थ अपने धर्म, समाज और वंश को सर्वनाश की भ_ी में झोंकना है। उन्होंने यह भी कहा कि महामंडलेश्वर यति प्रत्यंगिरा गिरी इस लक्ष्य को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रखने का कार्य करेगी।