गाजियाबाद (युग करवट)। दो दिन की बारिश के चलते संजय नगर हनुमान मंदिर के बाहर पुराना बरगद का वृक्ष अचानक सडक़ पर गिर गया इस वृक्ष की प्रत्येक सावित्री वट व अमावस्या पर पूजा की जाती है। मंदिर के अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि यह वृक्ष लगभग 50 वर्ष पुराना था तथा प्रत्येक वर्ष सावित्री वट वृक्ष की हजारों महिलाएं आकर पूजा किया करती थी। हनुमान जी की ऐसी कृपा हुई की वृक्ष गिरने से मंदिर को भी कोई नुकसान नहीं हुआ तथा जिन दुकानों के सामने गिरा वह दुकाने भी बच गई साथ ही राहगीर भी बच गए।