गाजियाबाद (युग करवट)। गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते जिले में तीन बच्चों और एक व्यक्ति की जलभराव के चलते डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पीडि़तों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। वह जहां-जहां यह समस्या हुई है, वहां जलनिकासी का कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी पीडि़त परिवारों के सम्पर्क में हैं और हरसम्भव मदद मुहैया करा रहे हैं।