गाजियाबाद (युग करवट)। पी ब्लॉक संजय नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए राकेश शर्मा को पुन: अध्यक्ष चुना गया है। आरडब्ल्यूए ने पिछले 5 वर्षों में क्षेत्र के विकास सामाजिक कार्य एवं जनहित के कार्यों में बढ़ चढक़र अपना योगदान किया है। आगामी 5 वर्षों के लिए राकेश शर्मा को अध्यक्ष, सुभाष शर्मा को महासचिव, संजय शर्मा को सचिव, रविंद्र सिसोदिया को उपाध्यक्ष, राकेश खंडूरी को उपसचिव, रामपाल सिंह को कोषाध्यक्ष एवं रमेश यादव को कानूनी सलाहकार चुना गया है।
आरडब्ल्यूए के प्रत्येक कार्य में बढ़चढ़ सहयोग करने के लिए विष्णु शर्मा का विशेष आभार प्रकट किया गया। पुन: अध्यक्ष चुने गए राकेश शर्मा ने कहा कि जो सहयोग पिछले 5 वर्षों में समिति के लोगों से मिला आशा है वही सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।