तेज रफ्तार की सनक ने कर दिया एक घर में अंधेरा
गाजियाबाद (युग करवट)। आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान पति पत्नि व उनके पुत्र की दर्दनाक मौत उस समय हो गई कि जब तुफानी गति से मेरठ की और से आ रही एक्सयूवी कार ने पेट्रोल पंप के पास मथुरा निवासी दंपत्ति व उसके पुत्र का कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही एसओ क्रासिंग रिपब्लिक श्वेता सिंह व चौकी प्रभारी शुभम गुप्ता फील्ड यूनिट के साथ दुघर्टनास्थल पर पहुंचकर जांच करने में जुट गई। पुलिस ने तीनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाकर उन्हें कुचलने वाली कार की तलाश करनी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मथूरा निवासी ५० वर्षीय हरलाल अपनी ४८ वर्षीय पत्नी गुडï्ड़ों उर्फ राजकुमारी व पुत्र २२ वर्षीय पुत्र तेजवीर के साथ गाजियाबाद में आयोजित हुए विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। आज सुबह जब वो क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली मेरठ एक्सप्रैस वे को पार कर रहे थे उसी समय मौत ने तीनों को अपने चपेट में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उक्त हादसे की सूचना के बाद हरलात के परिजन अस्पताल पहुंच गये। बता दें कि जहां यह हादसा हुआ वहां पर पहले भी ऐसी कई दुघर्टनाएं हो चुकी हैं जिसमें एक साथ कई लोगों की जान जा चुकी हैं।