गाजियाबाद (युग करवट)। हर साल की तरह इस साल भी शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस कल ४ जुलाई को सुल्तान चौक हिंडन विहार मेरठ रोड पर आयोजित हो रही है। कांफ्रेंस बाद नमाजे इशा शुरू होगी। कांफ्रेंस अंजुमन फैजाने ओलिया हिंडन विहार की ओर से आयोजित हो रही है। अता मोहम्मद जमाली एवं नौशाद अहमद कादरी ने बताया कि कांफ्रेंस में सैयद फैजान रजा हसनी रिजवी सम्बोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 14 साल से ये कांफ्रेंस होती आ रही है। इस साल भी इसका आयोजन कल सुल्तान चौक पर होगा।