गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ पत्रकार लोकेश राय के पिता मुनेंद्र कुमार राय का स्वर्गवास ६४ वर्ष की आयु में हो गया। श्री राय के निधन की सूचना मिलते ही जहां वरिष्ठ पत्रकार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। श्री राय पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज स्वर्गीय मुनेंद्र कुमार राय का अंतिम संस्कार ब्रजघाट में हुआ। युग करवट परिवार भी जहां इस असीम दुख की घड़ी में पत्रकार लोकेश राय के परिवार के साथ खड़ा है वहीं ईश्वर से यह प्रार्थना भी करता है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर राय परिवार को दुख के इस पल को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।