गाजियाबाद (युग करवट)। ओमकार मर्डर केस में उसके परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर चिरोड़ी मार्ग पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे थे।
उसी समय दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी नेता मुखिया गुर्जर अपने चार पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मुखिया गुर्जर ने जहां धरना दे रहे लोगों को बवाल करने के लिये उकसाया वहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से हॉट टॉक भी की। मुखिया गुर्जर के इस कृत्य से मौके पर कानून व शांति व्यवस्था के बिगडऩे की संभावना बन गई।
इस मजबून की तहरीर चौकी प्रभारी चिरोड़ी सुरेंद्र सिंह के द्वारा लोनी थाने में दी गई थी। चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुखिया गुर्जर व उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी।