प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। भारी पुलिसबल की मौजूदगी के प्रशासन ने लोनी तिराहे पर स्थित एक मजार को जहां हटा दिया वहीं दो और स्थानों पर भी अतिक्रमण को पीले पंजे द्वारा ध्वस्त कराया गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये लोनी तिराहे के छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था वहीं अन्य दोनों स्थानों पर भी भारी पुलिसबल के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। एसीपी के मुताबिक यह मजार सडक़ के बीचों बीच थी। जिसके चलते यातायात व्यवस्था के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि पिछले कुछ समय के अंदर अकेले लोनी सर्किल में ही कई मजार हटाई जा चुकी हैं। बता दें कि अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।