गाजियाबाद (युग करवट)। गुडलक सलमानी वेलफेयर सोसाइटी ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर यूटयूबर गौरव पर आरोप लगाया है कि वह नाई समाज के विरूद्घ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है।
उसकी ऐसी वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही हैं जिससे नाई समाज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष मुस्तकीम ने बताया कि यह टयूटबर के दस लाख फालोसर्स है और यह विशेष रूप से अपनी वीडियो में नाई समाज को टारगेट कर रहा है।