गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात हमदर्द चौराहे के पास सिहानीगेट थाने के एसएचओ कुलदीप कुमार दीक्षित की टीम की मुठभेड़ दिल्ली एनसीआर में लूटपाट करने वाले बदमाशों से हो गई। इस एंकाउंटर में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, बाईक व महिला से छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। यह जानकारी देते हुए एसीपी नन्दग्राम जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि मुठभेड़ में जिन बदमाशों के पैरों में गोली लगी हैं उनके नाम आमिर निवासी बोंद्रा किठोर मेरठ व संजय सैनी उर्फ शिवा निवासी झिटकारी सरधना मेरठ हैं। श्री अहमद ने बताया कि इन लुटेरों से लूट के जेवरात खरीदने वाले सुनार का नाम मोनू वर्मा निवासी होली चौक किठोर मेरठ है। यह गैंग दिल्ली एनसीआर में जूट, स्नेचिंग वचोरी की अनेक वारदातों को अंजाम दे चुका है।