गाजियाबाद (युग करवट)। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही हवाई मार्ग से कांवड़ यात्रा का जायजा लिया। सीएम योगी के नौ अगस्त को गाजियाबाद में भी शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करने की सम्भावना है। कार्यक्रम के मुताबिक नौ अगस्त को सीएम योगी गाजियाबाद से हापुड क्षेत्र में पुष्पवर्षा करेंगे।
सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे के बीच सीएम योगी का यह कार्यक्रम है। वहीं 11.15 से 12 बजे के बीच हापुड से बुलदंशहर क्षेत्र में पुष्पवर्षा सीएम योगी द्वारा की जाएगी। सीएम योगी के इस सम्भावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि अभी तक सीएम योगी का आधारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन सम्भावित कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं।