गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को संपूर्णतया सुरक्षित एवं सुविधालनक बनाने के लिये सजग डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने जहां पाईप लाइन कांवड़ मार्ग पर लोनी बॉर्डर तक पैदल भ्रमण करते हुए इस मार्ग की सुरक्षा का जायजा लिया वहीं उन्होंने लोनी बॉर्डर क्षेत्र में बनाये गये कांवड़ शिविरों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर श्री तिवारी ने एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य एवं एसओ मुकेश सोलंकी समेत कांवड़ डï्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को हर पल सजग, सतर्क एवं सक्रिया रहकर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाये रखने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंनें शिविर संचालकों से सुरक्षा के संपूर्ण उपाय करने के साथ साथ साफ सफाई एवं उत्तम सुविधालनक व्यवस्था रखने के लिये कहा।