गाजियाबाद (युग करवट)। लावारिस गाय को अपने घर ले जा रही मां बेटी के साथ एक महिला और उसके कुछ साथियों ने गौकशी के शक में उनके साथ मारपीट कर दी थी। यह जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि दीपा पुत्री प्रकाश निवासी निवासी गली नंबर ६ नन्दनगरी चूना भटï्टी ने तहरीर देते हुए बताया कि जब वो किसी महिला के कहने पर लावारिस अवस्था में सडक़ पर घूम रही गर्भवती गाय की सेवा करने के लिये अपनी मांव व बहन के साथ अपने घर ले जा रही थी तो रास्ते में स्कूटी पर सवार सपना अग्रवाल और उसके कई साथियों ने उनके साथ ने केवल मारपीट की बल्कि जान से मार देने की धमकी भी दी।