गाजियाबाद (युग करवट)। पुत्र के साथ कहीं चली गई लडक़ी के परिजनों के द्वारा किये गये उत्पीडऩ से दुखी होकर टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गांव राजपुर में रहने वाली महिला सोनी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो जाने पर परिजनों व स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। आज सुबह सैंकड़ों लोगों ने मृतका के शव को थाने के सामने रखकर न केवल जाम लगा दिया बल्कि पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। इस मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल का कहना है कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।