बस पर फायरिंग करने वाले गैंग से हुई मुठभेड़
गाजियाबाद (युग करवट)। विगत सप्ताह मसूरी थाना क्षेत्र में एक डग्गामार बस पर अंधाधुंध फायरिंग करके तालिब व बस मालिक आसिफ के दोस्त को गोली मारने वाले अभियुक्तों के साथ बीती रात मसूरी थाने के एसएचओ हरेंद्र सिंह मलिक की टीम की मुठभेड़ होगई। इस एकाउंर में दोनों और से हुई गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। घायल अपराधी व उसके साथी के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई। यह जानकारी देते हुए एसीपी मसूरी सुनिल कुमार भारद्वाज ने बताया कि इस मुठभेड़ में अनस निवासी न्यू उस्मानपुर दिल्ली के पैर में गोली लगी। जबकि उसकेसाथ पकड़े गये दूसरे अभियुक्त का नाम नदीम निवासी मुस्तफाबाद दयालपुर दिल्ली है। पूछताछ में बताया कि बस संचालन पर वर्चस्व कायम करने के लिए चल रही मंूछो की लड़ाई इस वारदात का सबï्ब बनी।