गाजियाबाद (युग करवट)। वार्ड 75 के पार्षद हिमांशु शर्मा ने लाजपत नगर रामलीला मैदान में निर्माण कार्य के विरोध में आज आत्मदाह की घोषणा की थी। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने इस संबंध में निर्माण करा रहे टूरिज्म विभाग से बात की।
विभाग ने फिलहाल काम रोक दिया है। इस पर पार्षद हिमांशु शर्मा ने आत्मदाह की अपनी घोषणा को वापस ले लिया है। उल्लेखनीय है कि पार्षद हिमांशु शर्मा ने शिकायत की थी कि रामलीला मैदान में टूरिज्म विभाग निर्माण करा रहा है। इससे मैदान का एरिया काफी कम हो रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग यहां अपने सीमित पारिवारिक कार्यक्रम कर लेते थे, उसमें परेशानी होनी शुरू हो गई। अब अगले दो तीन दिन में मंत्री सुनील शर्मा के साथ स्थानीय नागरिकों की बैठक होगी। तब अंतिम निर्णय लिया जाएगा।