नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। भारत-अमेरिका के बीच होने वाले कृषि समझौते के खिलाफ किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्टï्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने अपने ज्ञापन में कहा कि भारत-अमेरिका के बीच होने वाली टे्रड डील देशहित में नहीं है। यह ट्रेड डील आम जनता, किसान एवं देश को बर्बाद करने वाला निर्णय है जिसे तत्काल वापस लिया जाए। किसानें ने अपनी मांगों को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया जिसमें दोनों देशों के बीच कृषि समझौते को तत्काल समाप्त करना, एमएसपी पर गांरटी कानून बनाना, बिजली अधिनियम 2025 को तत्काल रद्द करना, बीज अधिनियम को खत्म करना, किसानों का पूर्व कर्ज माफ करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रमोद हूण आदि किसान मौजूद रहे।