गाजियाबाद (युग करवट)। पंचशील प्रिमरोज सोसायटी के निवासियों ने सोसायटी में सीवेज समस्या को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। रेजीडेंट ने ज्ञापन में बताया कि यह सोसायटी अभी तक बिल्डर द्वारा एओए को हस्तांतरित नहीं हुई है।
सोसायटी में बिल्डर द्वारा एक नया प्रोजेक्ट पंचशील लो राइस के नाम से बनाया गया है, जिसके लिए अलग से कोई सीवर लाइन नगर निगम की सीवर लाइन से नहीं जोड़ी गई है। लो राइस का सारा सीवर पानी का हाई राज की लाइन में पम्प से डाला जा रहा है जिसके कारण हाईराइज के सीवर ओवर फ्लो होते रहते हैं। साथ ही सोसायटी के मंदिर के बाहर भी गंदा पानी बहता रहता है, बेसमेंट में भी यह पानी दीवारों के सहारे बहता रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है निगम द्वारा टैक्स भी लिया जाता है फिर भी 1400 फ्लैट के वासी गंदगी में रहने को मजबूर हैं। जीडीए और निगम अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद भी भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय निवासियों ने एडीएम न्यायिक के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि लो राइस का सीवर लाइन अलग से डालकर गोविंदपुरम सीवर लाइन से जोड़ी जाए। ज्ञापन देने वालों में नीरज गौतम, समीर, विवेक शर्मा, उर्वशी गुप्ता,प्रशांत, एचके मिश्रा, राजवती आदि शामिल रहीं।