नोएडा (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के पीडीए पेड़ लगाओ अभियान के अंतर्गत नोएडा के सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष राजेश अंबावत ने किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, विकास यादव, रामवीर यादव, इंद्रजीत मुखिया, उदय भान, अनेक प्रधान, राम अवतार यादव, जितेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, गौरव डेढ़ा, वीरेंद्र, अतीक, विकास, विनीत सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।