नई दिल्ली (युग करवट)। भ्रष्टïाचार दूर करने के नाम पर नेपाल में सरकार बनाने वाले पीएम बालेन शाह के मंत्री आरोपों में घिरने लगे हैं। नेपाली जनता की नजर में सबसे पहले देश के गृहमंत्री सुदन गुरूंग आ गए हैं। नेपाली जनता ने अपने गृहमंत्री के खिलाफ सडक़ पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्हें पद छोडऩा पड़ा। सुदन गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक कई तरह के आरोप लगे हैं। उन पर विवादित कारोबारी से जुड़ी कंपनियों के शेयर खरीदने के भी आरोप हैं। गुरुंग ने अपना इस्तीफा पीएम बालेन शाह को सौंप दिया। उन्होंने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि नेपाल के पीएम बालेन शाह ने बनते ही उसी दिन मंत्रिपरिषद का गठन किया था और गुरुंग को गृहमंत्री नियुक्त किया था। पद संभालते ही कई उच्च कर्मचारियों की गिरफ्तारी कर चर्चा में आए गुरुंग हाल के दिनों में लगातार आलोचनाओं के केंद्र में रहे हैं।