गाजियाबाद (युग करवट)। समाजसेवी एवं बम्हैटा निवासी जयवीर सिंह यादव पहलवान जी का निधन हो गया। ७८ वर्षीय जयवीर सिंह यादव काफी समाजसेवी थे और क्षेत्र में अच्छा व्यवहार था। उनके बेटे राजेश यादव की पत्नी श्रीमती प्रमोश यादव वार्ड नं०-४२ से नगर निगम की पार्षद हैं। पूरा परिवार बहुत सामाजिक और धार्मिक है। राजेश यादव ने बताया कि ७८ वर्ष की आयु होने के बाद भी वो बहुत ही चुस्त-दुरूस्त थे और आज भी हर कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। भरापूरा परिवार छोडक़र जयवीर सिंह पहलवान गये हैं। अंतिम समय तक भी वो पूरी तरह से ठीक-ठाक थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनके अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने परसों अंतिम सांस ली। कल उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। युग करवट परिवार यादव परिवार के दुख में बराबर का शरीक है।