गाजियाबाद (युग करवट)। अलग अलग स्थानों पर स्थित दो कंपनियों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इन दोनों कंपनियों में लगी आग कितनी विकराल रही होगी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है इस पर काबू पानेके लिये फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाडिय़ों को रात भी जूझना पड़ा। सूत्रों के अनुसार इन दोनों अग्निकांड़ों में जहां करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई वहीं कई लोगों की जान बामुश्किल बची। सीएफओ राहुल पाल के अनुसार इन दोनों अग्नकांड़ों में कोई जनहानि नहीं हुई है। श्री पाल ने बताया कि बीती रात ट्रोनिका औद्योगिक ोत्र मेंस्थित आर एण्ड आर आईएनसी कंपनी में आग लग गई। इस अग्किनांड़ की सूचना मिलने के बाद मौके पर एक दर्जन से अधिक फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गई। इस कंपनी पर लगी आग पर सुबह तक काबू पाया जा सका। श्री पाल ने बताया आग लगने की दूसरी घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुी कॉलोनी में स्थित प्लास्टिक के डिब्बे बनाने की कंपनी में लगी। इस अग्निकंड़ पर काबू करने में भी फायर ब्रिगेड को घंटों तक जूझना पड़ा।