गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा ग्राउंड में गाजियाबाद प्रीमियर लीग सीजन-एक का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला रैना सुपर किंग्स एवं मिग्सन चैंपियंस के मध्य खेला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर निधिपति सिंघानिया ने कहा कि इस लीग से क्रिकेट की प्रतिभाओं को नया मंच मिलेगा। उदघाटन मैच मिगसन चैंपियंस और रैना सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मिगसन चैंपियन ने बीस ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन बनाए। कप्तान प्रिंस यादव ने 63, तुषार ने 23 और रवि ने 17 रन बनाए।
रैना सुपर किंग्स के गेंदबाज यश गर्ग ने और लक्ष्य भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। रैना किंग्स की टीम 116 रन ही बना सकी।
मिगसन चैंपियन के मोहम्मद खान ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच प्रिंस यादव को दिया गया। इस दौरान गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा व महासचिव मनोज मांकड मोजूद रहे।