गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्टï्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के उपाध्यक्ष जावेद मलिक ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर जावेद मलिक ने कहा कि समुदाय में कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्टï्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर दौड़ गई है। जब वह उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यो सभी के सामने है। इसीके चलते अब भाजपा आलाकमान ने उन्हें देश की जिम्मेदारी दी है। उपाध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि कुंवर बासित अली के राष्टï्रीय अध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा से जुड़ेगा। अन्य सभी दलों ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं, लेकिन भाजपा में सभी समुदाय का समान सम्मान होता है। एक भाजपा ही ऐसी है, जहां सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर काम किया जाता है, यह सिर्फ दिखावी नहीं है बल्कि इस नारे को धरातल पर भी उतारा जाता है।