गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व पार्षद व कांग्रेस नेता अमोल वशिष्ठ की धर्मपत्नी प्रीति वशिष्ठ का कल देर शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से बीमार थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह निकाली गई। उसके बाद हिडंन स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्घंाजलि दी। युग करवट परिवार अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करता है। दुख की इस घड़ी में वशिष्ठ परिवार के साथ खड़ा है।