गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ एक युवक ने उस समय छेड़छाड की कि जब वो सामान खरीदने के लिये दुकान पर गई थी। इस घटना के बाद पीडि़ता के परिजनों ने कविनगर थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पीडि़ता की मां ने तहरीर देते हुए बताया कि जिस युवक ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड की उसका नाम बब्बल चौधरी है। बब्बल परचून की दुकान करता है।
उसने जब इस मामले की शिकायत आरोपित के परिजनों से की तो प्रशांत चौधरी ने भी उन्हें भुगतने की धमकी दी। इस वारदात के संदर्भ में एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पुलिस ने वादिया की तहरीर मिलते ही न केवल तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली बल्कि आरोपितों की गिबरफ्तारी के प्रयास करने भी शुरू कर दिये। श्री मौर्य ने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी।