मोदी-नीतीश भी शपथ ग्रहण में रहे मौजूद
नई दिल्ली (युग करवट)। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। शपथ समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में निशांत समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। निशांत कुमार, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर प्रसाद, इंजीनियर शैलेंद्र, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, विजय सिंह, लेसी सिंह, दीपक प्रकाश, शैलेंद्र उर्फ बुलो मंडल, रत्नेेश सादा, शीला कुमारी मंडल, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र रौशन, रामकृपाल यादव, मदन साहनी, रत्नेश सदा, अशोक चौधरी, दिलीप जयसवाल, नंद किशोर राम ने भी मंत्री पद की शपथ ली।