गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब उत्तर प्रदेश में २०२७ में भाजपा जीत का परचम लहराते हुए हैट्रिक लगाएगी। जावेद मलिक ने मुस्लिम इलाके में जीत का जश्न मनाते हुए जहां लोगों को मिठाइयों के साथ झालमुड़ी का भी वितरण किया। जावेद मलिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से देश में और उत्तर प्रदेश में सरकार बनी है तब से सभी का विकास हो रहा है। योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। हर व्यक्ति को सुरक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। गाजियाबाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर में विकास हो रहा है वो सभी के सामने है। आपको बता दें कि जावेद मलिक ने नगर निगम में भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था और मुसिलम इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों ने कमल का बटन दबाया था। निगम और लोकसभा के चुनाव में भी जावेद मलिक के क्षेत्र में भाजपा को सर्वाधिक वोट मिले थे। उनका कहना है कि अब भाजपा ही एक ऐसा दल है जो सभी का विकास और सबके विश्वास पर खरी उतर रही है।