गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्रिकेट प्रीमियर लीग के अंतर्गत शामिल सभी आठ फ्रेंचाइजियों का आपस में परिचय कराया गया तथा उनके नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान लीग के आयोजन, प्रारूप एवं संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी यूपीसीए के वाइस प्रेसिडेंट राकेश मिश्रा द्वारा सभी फ्रेंचाइजियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी मनोज माकड , ट्रेजरर धीरेन्द्र, डायरेक्टर मतलूब, निर्देशक अरविंद डोगरा, शाहिद, यूपी रणजी खिलाड़ी नलिन मिश्रा तथा यूपीसीए एम्पायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मिगसन चैंपियन के मालिक सुनील मिगलानी, रैना सुपर किंगस के दिनेश रैना, क्रिसिगिरी पैंथर्स के अमित गोयल, समरकूल टाईगर्स के संजीव केआर गुप्ता, गाजियाबाद टसकर्स के हिमांशु भारछाज, गुडलक ग्लेडिटर्स के नितिन गर्ग, साई किंग्स के संजय आनंद तथा गाजियााबद रायल्स से अनुराग चड्डा हैं।