संभव दिवस में नागरिकों की सुनी समस्यागाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम कार्यालय में संभव दिवस का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जनसुनवाई के दौरान लोगो की समस्या को सुना और मौके समस्या का निस्ताकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान दोपहर एक बजे तक कुल ६ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नागरिकों ने मुख्य रूप से सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, अवैध अतिक्रमण और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जाती है ताकि कोई भी समस्या लंबित न रहे। नगर निगम के इन आयोजनों से जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो रहा है। जिससे शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।