नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रीराम मंदिर में हुए चंदा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला ने आम जन की आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। इस मामले में सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मुकदमे दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को सबक मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, लोकेश चौधरी, आशुतोष गुप्ता, शिवदत्त, मो.इरफान, रिजवान मलिक, राजू शर्मा, धीरेन्द्र ध्यानी, बाबू राम आर्य, राजेश, चतरे जाटव, राजीव शर्मा, किरण जाटव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।