गाजियाबाद (युग करवट)। तीन दिन पूर्व आरडीसी में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में कविनगर थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। यह बात आज अधिवक्ताओं के प्रतनिधिमंडल ने सीपी से मिलकर कही। पुलिस आयुक्त ने अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच करके उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दे दिया।