गाजियाबाद(युग करवट)। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य की अगुवाई में एसएचओ इंदिरापुरम अजय चौधरी की टीम ऑपरेशन लंगड़ा अभियान के पूरे जोर शोर से चला रही है। इस अभियान के तहत एसएचओ अजय चौधरी की टीम ने वसुंधरा टी प्वॉइंट पर एक और बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया। उसके पास से सोने का छल्ला, तमंचा,कारतूस व बाईक बरामद हुई। बता दें कि दो दिन पूर्व ही इंदिरापुरम पुलिस ने इस बदमाश के साथी को भी उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। यह जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि एसएचओ अजय चौधरी जब अपनी टीम के साथ वसुंधरा टी प्वॉइंट पर चेकिंग कर रहे थे उसी समय बाईक पर सवार एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाकर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आमिर अली उर्फ अमन निवासी चिल्ला मयूर विहार फेस बन दिल्ली बताया। साथ ही लूट, झपटमारी व चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।