गाजियाबाद (युग करवट)। इंग्राहम इंस्टीट्यूट के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में इंग्राहम डिग्री कॉलेज में मुशायरे का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं ने अपने गीत-गजलों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रणविजय राव नस् किया। संस्था के पदाधिकारियों ने विशिष्टï अतिथि शायर मिर्जा बेग, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, डॉ.ईश्वर सिंह तेवतिया का स्वागत किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने शेर, शायरी के माध्यम से प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों, जीवन के विविध पहलुओं को व्यक्त किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना, भारतीय गंगा-जमुनी तहजीब को प्रोत्साहित करना तथा साहित्य और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा। मुशायरे ने यह संदेश दिया कि साहित्य समाज को जोडऩे, संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.उपासना दीक्षित व अभिलाषा सिंह ने किया।