गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा तथा लोकसभा के सदस्य रहे डीपी यादव जब मंच पर खड़े होते हैं तो उनका अपना संबोधन का अंदाज सबसे अलग होता है। कई दशकों से राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले डीपी यादव आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाये हुए हैं।
हमेशा बेबाकी के साथ अपनी बात रखने वाले और मीडिया के निशाने पर रहने वाले डीपी यादव ने कल जिंदल पब्लिक स्कूल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता के अवसर पर कहा कि मीडिया बंधु और अन्य लोग उनसे मालूम करते हैं कि वो कहां हैं तो मैं उनको इस शेर से जवाब देना चाहूंगा कि ‘आंधियों की भीड़ में जो जलता हुुआ दिख जाएगा उस दीये से पूछना मेरा पता मिल जाएगा।’ उन्होंने कहा कि हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी जनता की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्षशील रहेंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि हमेशा अपने आप को चुस्त-दुरूस्त रखना। उन्होंने जिंदल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राम अवतार जिंदल की प्रशंसा कि उन्होंने बम्हैटा गांव क्षेत्र में एक अच्छा स्कूल खोल कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डीपी यादव उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं और राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। राष्टï्रीय परिवर्तन दल उन्होंने बनाया है और इसके बैनर पर भी कई लोगों ने चुनाव लड़ें हैं। आज भी डीपी यादव अलग राज्य की मांग को लेकर बैठकें कर रहे हैं।