लखनऊ (युग करवट)। राहुल गांधी समेत उनके परिजनों के खिलाफ कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों के मुकाबले अधिक संपत्ति के मामले में नई याचिका डाली गई है। मामले में आज सुनवाई हो रही है याचिका में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई द्वारा विस्तृत जांच और नियमित मामला दर्ज करने की मांग की गई है।