नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। संजयनगर स्थित यशोदा सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल एंड कैंसर इंस्टीटयूट में भर्ती अपने समधी को आज सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम देखने पहुंचे। गाजियाबाद निवासी 65 वर्षीय सुदेश कुमार की हाल ही में यशोदा अस्पताल में सर्जरी हुई है। वह कैंसर से पीडि़त हैं। सर्जरी के उपरांत सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम अपने समधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। करीब पौने ग्यारह बजे राज्यपाल दुष्यंत गौतम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डॉ.दिनेश कुमार अरोड़ा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अपने समधी से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ.एके त्यागी से स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके उपरांत करीब 15 मिनट राज्यपाल ने परिजनों से बातचीत की। इसके बाद राज्यपाल दुष्यंत गौतम ने अस्पताल के चेरयमैन डॉ.दिनेश अरोड़ा, एमडी डॉ. रजत अरोड़ा से वार्ता की। करीब पौने घंटा अस्पताल में रूकने के बाद राज्यपाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार, एसीपी उपासना पांडेय, मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी रामकिशन, यशोदा अस्पताल के आशीष अग्रवाल मौजूद रहे।