ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना को बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट रामशरण नागर ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का आधार है। जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया ने कहा कि संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करते हुए समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में कुलदीप भाटी, विकास भनौता, मेहंदी हसन, विक्रम टाइगर, मनोज शर्मा, कपिल ननका, शशि यादव, अनूप तिवारी, बबली भाटी, मोहित नागर, हरवीर प्रधान, भुरू चंदीला, गजेंद्र भाटी, विजय गुर्जर, वकील सिद्दकी, जय सिंह चंदेल, प्रदीप शर्मा, दुर्रम यादव, प्रवीण यादव, जावेद अंसारी, शेर सिंह जाटव, पप्पन शर्मा, सुनील यादव, हर्ष सिवानिया, सिद्धार्थ गुर्जर, इंशाद ननका, शकील आदि मौजूद रहे।