कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय सफल अभिनंदन समारोह के बाद से चर्चाएं बढ़ी
गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य पंकज शर्मा को लेकर विधानसभा चुनाव में दावेदारों की चिंताएं बढ़ गई है। दरअसल, पंकज शर्मा कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के पारिवारिक सदस्य हैं और राजनीति में शायद मनोज पांडेय पहले ऐसे राजनेता होंगे जिन्होंने सार्वजनिक मंच से इस बात को स्वीकार किया था कि मनोज पांडेय और पंकज शर्मा एक जिस्म दो जान हैं।
अमूमन आज तक कोई भी बड़ा नेता इस तरह की बात नहीं कही। पंकज शर्मा ने मनोज शर्मा का एक सफल आयोजन करके अपनी मजबूत पकड़ का अहसास पहले ही करा दिया था। केवल अपने दम पर ही पंकज शर्मा ने जिस तरह का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया ऐसे समारोह बड़े -बड़े राजनीतिक संगठन भी नहीं करते थे। उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर लोगों की भीड़ जोडक़र एक बड़ा संदेश दिया। वरना अमूमन देखा गया है कि कार्यक्रम होते हैं लेकिन कुर्सियां खाली रहती है और राजनीतिक कार्यक्रमों में तो किराये की भीड़ लाने की चर्चा हमेशा रहती है। लेकिन पंकज शर्मा ने जिस तरह कार्यक्रम किया और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे यहीं से उनकी मजबूत पकड़ का अहसास हुआ और फिर इस बात की चर्चा होने लगी कि कहीं ना कहीं आने वाले चुनाव में वो किसी का खेल ना बिगाड़ दें। आपको ये भी बता दें कि पंकज शर्मा मनोज पांडेय के साथ गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे और पार्टी में शामिल होने के बाद पंकज शर्मा जब पहली बार गाजियाबाद आये थे तो वो सीधे दुधेश्वरनाथ मंदिर गये थे और वहां माथा टेकने के बाद जब बाहर निकले थे तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था उसमें ब्राह्मïण समाज के अलावा सभी अन्य समाज व धर्मों के लोगों ने ही उनका स्वागत नहीं किया बल्कि भारतीय जनता पार्टी के वो कार्यकर्ता ऐसे स्वागत समारोह से दूर रहते हैं जो पूरी तरह से भाजपा के कमेटेड और समर्पित कार्यकर्ता थे उन्होंने पंकज शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंकज शर्मा का अपना व्यक्तिगत तौर पर कितना प्रभाव है वहीं अब उन्हें राज्य स्तरीय सतर्कता समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका कितना अच्छा सम्पर्क हाईकमान में हैं। पंकज शर्मा ब्राह्मïण समाज से आते हैं और उनका एक नहीं कई ब्राह्मïण संस्थाओं में राज्य स्तरीय सतर्कता सदस्य बनने पर जोरदार स्वागत किया। हालांकि औरों के भी मनोनयन होते हैं लेकिन इतना जबरदस्त स्वागत किसी का नहीं हुआ। जाहिर है पंकज शर्मा की सक्रियता से दावेदारों की चिंता बढ़ गई और अभी चुनाव में समय है। हालांकि पंकज शर्मा का कोई विचार चुनाव लडऩे का सामने नहीं आया है। लेकिन वो दिल्ली से सीधे जुड़े हुए हैं गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी ज्वाइनिंग कराई है इसलिए चर्चाएं होना स्वाभाविक है। लेकिन फिलहाल पंकज शर्मा ने इस बारे में अपनी कोई इच्छा व्यक्त नहीं की है।