गाजियाबाद के राकेश मिश्रा की हाईकमान तक है मजबूत पकड़
गाजियाबाद (युग करवट)। क्रिकेट के क्षेत्र में एक अपना अलग स्थान रखने वाले राकेश मिश्रा का राजनीति में भी अच्छा सम्पर्क है। कांगे्रस के बड़े नेताओं से उनके व्यक्तिगत सम्पर्क हैं। कांगे्रस के सांसद राजीव शुक्ला और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनके पारिवारिक संबंध हैं। दोनों ही ये बड़े नेता राकेश मिश्रा के पारिवारिक कार्यक्रम में हमेशा ही शामिल होते रहे हैं।
राकेश मिश्रा के बेटे की शादी जयपुर में हुई। उसमें व्यस्त होने के बाद भी राजीव शुक्ला और दिग्विजय सिंह जयपुर पहुंचे। इतना ही नहीं राकेश मिश्रा की सास की शोकसभा में भी राजीव शुक्ला मौजूद रहे। कांगे्रस में रहते हुए राकेश मिश्रा ने अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाई। उन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था जहां पर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभाई और वहां पर कांगे्रस की सरकार बनी। राकेश मिश्रा आज कल पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह की पद यात्रा में अभी उनके साथ रहे। दिग्विजय सिंह ने राममंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर सनातन यात्रा शुरू की गई है, जो पिछले महीने की 20 तारीख को शुरू हुई है जो अयोध्या में खत्म होगी। राकेश मिश्रा राजघाट बांध चौहारा ललितपुर में पद यात्रा में शामिल हुए और कई किलो मीटर तक वो दिग्विजय सिंह के साथ पद यात्रा में चले।
राकेश मिश्रा ने बताया कि दिग्विजय सिंह का जोश देखने के लायक था और जिस स्पीड़ से वो चल रहे थे और जो उम्र उनकी है उसके बावजूद भी उनके जज्बे में र्को कमी दिखाई नहीं दी। राकेश मिश्रा ने बताया कि उन्हीं के जज्बे ने जोश ला दिया और वो भी कई किलोमीटर तक पद यात्रा में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि कांगे्रसियों का ये जोश आने वाले समय में देश की व्यवस्था में और उत्तर प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन लायेगा इससे इनकार नहीं किया जा सकता।