गाजियाबाद (युग करवट)। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव कराये जाने की मांग पर चल रहा वकीलों का धरना आज समाप्त हो गया है। यह धरना पिछले दो दिन से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्यागी निवाड़ी के नेतृत्व में चल रहा था। दो दिन तक धरना चलने के बाद आज बार के अध्यक्ष ब्रह्मïदेव त्यागी और सचिव वरुण त्यागी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दिसंबर महीने में चुनाव कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्ति की घोषणा कर दी गई।