विधानसभा चुनाव २०२७
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। दिसंबर में प्रधानमंत्री से लेकर अमित शाह तक के दौरे तय हो गये। यूपी की कमान अमित शाह ने संभाल ली है। मथुरा में दो दिन की चिंतन बैठक के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की कई अहम बैठकें हुई। संघ के बड़े पदाधिकारियों के साथ भी मंथन हुआ। भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनाव को एक मिशन के रूप में ले रही है। अमित शाह का ये बयान की यूपी में भाजपा 30 साल तक राज करेगी और ये अंगद के पांव की तरह है अपने आप में एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बहुत ही कांटे का चुनाव है और जिसकी रणनीति जितनी अच्छी होगी वही यूपी का राजा बनेगा। हालांकि भाजपा भी यूजीसी को लेकर ठाकुर-ब्राह्मïण को लेकर भी बड़ी कन्फ्यूज है। लेकिन फिर भी उसके पास विपक्ष से ज्यादा मजबूत रणनीतिकार हैं। २०१७, २०१९ और २0२२ में अमित शाह के नेतृत्व में ही पूरी तरह से यूपी का चुनाव लड़ा गया और माहौल भाजपा के पक्ष में रहा। अब स्थिति थोड़ी बदली है। चुनाव बहुत कांटे का है और रणनीति जिसकी अच्छी रहेगी, जिस दल का टिकटों में चयन सही रहेगा वही इस बार जीत हासिल कर सकता है। हालांकि सारे सर्वों में भाजपा को जीत दिलाई जा रही है। दो सर्वो में जरूर सपा गठबंधन की सरकार बताई गई है। गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो में जो हादसा हुआ उसने सपा को जरूर परेशानी में डाल दिया। हालांकि ये रोड शो एक ऐसे व्यक्ति ने किया था जिसका नाम अजय कुमार सिंह टप्पू है और जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत ही खास बताये जाते हैं वही टप्पू टीपू के साथ यानि अखिलेश यादव के साथ रोड शो में मौजूद रहे। ये मैसेज भी बड़ा मैसेज है। लेकिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ अखिलेश यादव ही है और भाजपा के पास बड़े नेताओं की कमी नहीं है और एक रात में चुनाव पलटने के लिए राष्टï्रभक्त मौजूद हैं। इसलिए चुनाव धर्म और जाति से ऊपर उठकर लडऩे की बात कही जा रही है। लेकिन आते-आते चुनाव इसके आसपास ही रहेगा इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव जीत के प्रति आश्वस्त हैं वहीं भाजपा भी अंगद वाले पांव के बयान को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में है। थोड़ा बहुत कंफ्यूजन जो चुनाव आते-आते भाजपा उसे दूर करे देगी। जय हिंद