बयान को लेकर खूब चर्चा
20 साल से राहुल गांधी को परिपक्व बनाने के लिए उनकी पूरी टीम लगी हुई है। लेकिन बीच-बीच में उनके बयान ऐसे आ जाते हैं जिससे फिर वही पप्पू वाली बात लोगों की जुबान पर आ जाती है। हालांकि अभी मोदी सरकार के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने लगातार बयानबाजी की थी लोगों को लग रहा था कि राहुल गांधी में अब कुछ बदलाव आ रहा था लेकिन अपनी माताश्री की किताब के विमोचन पर उन्होंने जिस तरह का बयान दिया उसकी उम्मीद किसी भी बड़े नेता या बड़े घराने के व्यक्ति से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मेरी मां सोनिया गांधी मेरे पिता राजीव गांधी की गोद में बैठकर खाना खाती थी। ये जिस समय बयान दिया उस समय देश के नामचीन नेता उस कार्यक्रम में मौजूद थे। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी थे इस बयान पर सोनिया गांधी भी अपने आप को असहज महसूस करने लगी आखिरकार राहुल गांधी कब बच्चे से बड़े बनेंगे। कोई इस तरह का बयान सार्वजनिक तौर पर दे सकता है वो भी ऐसा व्यक्ति जो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हो और देश उससे उम्मीदें भी रखता हो। इतना ही नहीं जब इस बात को लेकर उनकी आलोचना होने लगी तो उन्होंने एक गलती और की उन्होंने मां पार्वती और महादेव का चित्र साझा किया और कहा कि भगवान भी एक दूसरे की गोद में बैठा करते थे। आखिरकार ये सब क्या है। हमारे भारत की संस्कृति और सभ्यता इस तरह के बयान की इजाजत नहीं देती। आखिरकार राहुल गांधी को क्या हो गया। क्यों इस तरह की बयानबाजी करके अपने आपको हमेशा छोटा कर देते हैं। भाजपा को और विरोधियों को बड़ा अवसर उन्होंने दे दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में भी जरूर सोनिया गांधी गोदी में बैठती थी मंचों पर गूंजेगा। वैसे भी सोनिया गांधी ने जो किताब लिखी थी उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है उन्होंने अपनी परेशानियों का भी जिक्र किया। ये ठीक है कि सोनिया गांधी पर कई मुसीबतों के पहाड़ आये। सोनिया गांधी ने अपनी बुक में सास और बहू के झगड़ों को लेकर बहुत कुछ लिखा। दो भाईयों के कुत्ते आपस में कैसे लड़ते थे इसका जिक्र भी किया। देश की राजनीति में गांधी परिवार की अहम भूमिका है। इस बात का अहसास राहुल गांधी को होना चाहिए। उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि वो जो बात कर रहे हैं उससे क्या संदेश जाएगा। इस बयान को लेकर एक बार फिर इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि राहुल गांधी कब परिपक्व होंगे और लोग उन पर भरोसा करेंगे। जय हिंद