सीएम युवा योजना में लोन के नाम पर बड़ा घोटाला
पीडि़तों ने लगाई जिला प्रशासन से गुहार
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एक ओर जहां प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं वहीं दूसरी ओर बैंक द्वारा इन युवाओं का उद्यमी बनने का सपना तोड़ा जा रहा है। लेकिन एक बैंक ने एक पात्र युवा के साथ ऐसा खिलवाड़ किया है कि वह मानसिक और ऑर्थिक रूप से बदहाल स्थिति में पहुंच गया हैं। बैंक कर्मी पीडि़त युवा का योजना में लोन तो पास कर दिया लेकिन उन्हें मिलने वाली सब्सिडी के छह लाख रूपए पहले ही डकार लिए और लोन मंजूर होने के बाद आज तक उनके खाते में एक भी पैसा नहीं पहुंचा। अब इस मामले की गुहार पीडि़त की मां और युवक ने डीएम से की है।
पीडि़त अंकुर विहार लोनी निवासी सीमा देवी ने इस मामले को लेकर डीएम से गुहार लगाई है। सीमा देवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे भारत ने सीएम युवा योजना के तहत लोनी के पंजाब नेशनल बैंक में 25 लाख रूपए लोन के लिए आवेदन किया था। इस लोन को पास कराने की एवज में ब्रांच मैनेजर सुरेन्द्र कुमार व उसके असिटेंट सतीश ने लोन पास करने के नाम पर उन्हें मिलने वाली सब्सिडी के छह लाख रूपए एड़वांस में ले लिए। सीमा ने बताया कि लोन के चक्कर में उन्होंने अपने गहने बेचकर छह लाख रूपए बैंक अधिकारियों को दे दिए। लेकिन बेटे का लोन पास होने के तीन महीने बाद भी उनके बेटे के खाते में लोन का एक रूपया भी जारी नहीं किया गया। पीडि़ता ने बताया कि बार-बार इस सम्बंध में बैंक अधिकारियों से बात की व उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि जिस दुकान को चलाने के लिए लोन लिया था, उसका किराया व अन्य खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
सीमा ने बताया कि उनके पास बैंक कर्मियों के आडियो रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। सीमा ने डीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि इन हालात में उनका बेटा मानसिक और ऑर्थिक रूप से काफी परेशान हैं, बैंक अधिकारी शिकायत करने पर उनका उत्पीडऩ कर रहे हैं। उसे डर है कि बेटा कहीं कोई गलत कदम न उठा लें। डीएम ने इस मामले में तत्काल बैंक कर्मियों को फोन कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए बल्कि सम्बंधी बैंककर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सीएम युवा योजना के नाम पर बैंक द्वारा युवाओं को चक्क कटवाने का काम किया जा रहा है। हजारों की संख्या में योजना में आवेदन आते हैं, विभागों द्वारा उन्हें जांच के बाद बैंकों को भेज दिया जाता है, लेकिन बामुश्लि सौ लोन भी बैंकों द्वारा पास किए जाते हैं, उनमें भी पैसा लेने के लिए लाभार्थियों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं।