सफल नहीं रहा भाजपा का एक्सपेरिमेंट
आज की नई भाजपा ने कुछ राज्यों में नया एक्सपेरिमेंट किया था और पर्ची के सहारे मुख्यमंंत्रियों के नाम की घोषणा की थी लेकिन अब जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है उससे यही लग रहा है कि भाजपा ये नया एक्सपेरिमेंट सिरदर्द बनता जा रहा है। तीन बार जो मुख्यमंत्री रहा उसे किनारे कर दिया गया और जिसके नाम पर चुनाव लड़ा गया उसको मौका ना देकर पहली बार के विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया गया। ये फैसले भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा में लिये थे। लेकिन कहीं बात बन नहीं पायी। राजस्थान में अभी पंचायत के चुनाव हुए जिनके रिजल्ट आ रहे हैं उसमें भाजपा को करारी हार मिल रही है। यहां पर कई बार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को किनारे करके पर्ची के सहारे एक ऐसे विधायक तीसरी पंक्ति में बैठे थे उनकी पर्ची रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने निकाली तो सब हैरत में पड़ गये और भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिया जिन्होंने शायद सपने में भी नहीं सोचा था। अब उनके नेतृत्व में चुनाव हुआ तो पंचायत चुनाव में ही भाजपा को कई सीटों पर करारी हार का मुंह देखना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में भी शिवराज चौहान के नाम पर चुनाव लड़ा गया और फिर वहां भी डॉ. मोहन यादव को विधायक बना दिया गया और जब वहां भी उपचुनाव हुए तो उसमें भी हार मिली। बिहार में नीतीश कुमार को रातोंरात हटाकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बना दिया गया और फिर चुनाव हुए तो भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की विधानसभा बांकीपुर में भाजपा को करारी हार मिली। ये एक ऐसी हार है जो एक मिसाल बन गई है। जैसे उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के निर्माण के बाद हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या से अवधेश प्रसाद सपा के टिकट पर जीत गये और भाजपा ये अयोध्या वाली हार को लेकर आज तक बैचेन है। क्योंकि अयोध्या की हार भाजपा के लिए बड़ा आईना थी। इसी तरह बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार भी भाजपा के लिए एक सबक है। दरअसल, समर्पित कार्यकर्ताओं या पुराने लोगों को नजरअंदाज करके तत्काल तो कुछ राहत मिल सकती है लेकिन लंबे समय तक नये लोगों को लेकर आगे तक नहीं चला जा सकता। यही कारण है कि भाजपा ने जो नया एक्सपेरिमेंट किया था वो सफल नहीं हुआ और पर्ची वाले मुख्यमंत्री भाजपा के लिए कुछ नहीं कर पाये। इसीलिए उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति बदली और पुराने और रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। भाजपा को ये अहसास हो गया कि पुराने लोगों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। क्योंकि आज जो भी लोग दूसरे दलों से आये हैं वो कब पाला बदल ले कुछ नहीं पता और जो कट्टर और समर्पित भाजपा का कार्यकर्ता है वो कभी भी भाजपा को नहीं छोड़ सकता। जय हिंद