विधानसभा चुनाव २०२७
अगले साल पांच राज्यों में चुनाव होना है लेकिन चर्चा केवल देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर है। किसी और राज्य को लेकर इतनी चर्चा नहीं है। मुख्यमंत्री को लेकर भी केवल उत्तर प्रदेश में ही चर्चाओं का बाजार गरम है। अलग-अलग स्तर पर सभी दल अपने सर्वे करा रहे हैं। मुख्यमंत्री को लेकर एक सर्वे आया है जिसमें उत्तर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में योगी को अपना पसंदीदा मुख्यमंत्री बनाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से दस प्रतिशत ज्यादा योगी को लोग चाहते हैं। भले ही दिल्ली वालों से योगी जी के संबंध अच्छे नहीं है लेकिन जनता में पहली पसंद योगी ही हैं। एक संस्था ने सर्वे कराया है, उसमें भाजपा को २०६ से लेकर २४२ सीटें, समाजवादी पार्टी को १४२ से १५६, कांगे्रस को १६ से लेकर ४० और बहुजन समाज पार्टी पांच से लेकर २० सीटें उसके खाते में बताई है। वहीं एक और सर्वे है जिसमें भाजपा को ४१.२ प्रतिशत, समाजवादी पार्टी ४२.२ प्रतिशत बताया गया है इसमें सपा को भाजपा से ऊपर बताया है। उत्तर प्रदेश में जिस तरह की राजनीति चल रही है ये कहना बहुत मुश्किल है कि ऊंट किस करवट बैठेगा। सर्वे अपना जगह है लेकिन चुनाव बहुत कांटे का लग रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि काम के बल पर वोट नहीं मिलते, व्यवहार के बल पर मिलते हैं। एक अन्य भाजपा नेता का कहना है कि अगर काम की तुलना होती तो दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नहीं हारती। उन्होंने तीन बार के अपने कार्यकाल में दिल्ली को एक ऐसा दिल्ली बना दिया जिसकी मिसाल भी दी जाती है और उनको लोग आज भी याद करते हैं। भाजपा नेता का कहना है काम दसवें नंबर पर आता है। जनप्रतिनिधि की मौजूदगी और उसका व्यवहार जनता में पहले देखा जाता है। बहरहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरी बार भी बतौर मुख्यमंत्री लोगों की वो पहली पसंद बने हुए हैं। यही कारण है कि दिल्ली वाले चाहते हुए भी कुछ कदम नहीं उठा रहे हैं। क्योंकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में सर्वमान्य नेता बन गये हैं और हिंदू हृदय सम्राट के रूप में जो उन्होंने जगह बनाई है वो आज तक कोई नहीं बना पाया है इसलिए अपने दम पर वो डटे हुए हैं। हालांकि ये चुनाव उनके लिए भी एक अग्निपरीक्षा और उन्हें इस परीक्षा में सफल होना है। तभी उनकी आगे की राहें आसान होंगी। इस शेर के साथ-
लगा के देख ले जो भी हिसाब आता हो,
मुझे घटा के वो गिनती में रह नहीं सकता।।